Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


युवा नेता पप्पू वर्मा ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर उठाया सवाल

पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि बॉलीवुड पर कुछ परिवारों के कब्जे के कारण नए कलाकारों को काफी प...


पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि बॉलीवुड पर कुछ परिवारों के कब्जे के कारण नए कलाकारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। युवा नेता पप्पू वर्मा ने कहा कि वंशवाद, धर्मबाद और माफियाओं के कब्जे से प्रेरित बॉलीवुड इंडस्ट्री कई वर्षों से कुछ परिवारों के द्वारा ही संचालित होता चला आ रहा है। आज तक ना कोई राजनीतिक दल ना ही कोई व्यापारी वर्ग इनके खिलाफ आवाज बुलंद किया है। अंडरवर्ल्ड कनेक्शन के सहारे कुछ परिवार इस धंधे पर कब्जा जमा कर नए कलाकारों के साथ उनका आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण इन परिवारों द्वारा बदस्तूर जारी है।





फ़ाइल फ़ोटो




श्री वर्मा ने कहा कि अपने प्रतिभा के दम पर बिना कोई गॉडफादर के सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में अपना स्थान बड़े कलाकारों की सूची में शामिल करा लिया था। ज्ञात हो कि सुशांत सिंह राजपूत का लगातार फिल्मी कैरियर शानदार और बेहतरीन होता जा रहा था उनकी कई फिल्में लगातार हिट हो रही थी अपने प्रतिभा के दम पर उन्होंने साबित कर दिया था कि फिल्म जगत में अगर मौका मिले तो बिना गॉडफादर के भी प्रतिभा के बदौलत मुकाम हासिल किया जा सकता है। लेकिन उनकी तरक्की उन परिवारों के आंखों में खटक गई। जिन्होंने वर्षो से बॉलीवुड को अपने बाप की जागीर समझकर कब्जा जमाए हुए हैं।






https://youtu.be/GNX7oW_DXPg




श्री वर्मा ने कहा कि यहां किस्मत आजमाने व अपने प्रतिभा के दम पर मुकाम हासिल करने आए हैं नए कलाकारों के साथ दुर्व्यवहार व मानसिक प्रताड़ना इन मठाधीशो द्वारा किया जाता है। लेकिन सवाल उठता है सुशांत सिंह का फ़िल्मी कैरियर काफी सफल और अच्छा चल रहा था तो फिर उन्हें आत्महत्या की आवश्यकता क्यों पड़ी कौन उनको प्रताड़ित कर रहा था, कौन लोग थे जिन्होंने उनसे उनकी कई आगामी फिल्मों को उनके हाथों से छीन लिया था। यह एक बड़ा सवाल उभर कर सामने आ रहा है। बॉलीवुड में लगातार नए कलाकारों के साथ भेदभाव के कारण आत्महत्या की या उनकी हत्या की खबरें आ रही है। इन सभी के पीछे कौन गिरोह का हाथ है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में बरसों से अपनी कब्जा जमाए हुए यही कुछ परिवार, करण जौहर, सलमान खान परिवार, फरहा खान,खान परिवार, भट्ट फैमिली, इत्यादि इन लोगों के फिल्मों के पीछे पेसा कौन लोग लगा रहे हैं। इसकी भी जांच होनी चाहिए। इस गिरोह के आय और व्यय का जांच भी सीबीआई से कराई जाए।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now