पटना सिटी (न्यूज सिटी)। लद्दाख के गलवन घाटी में भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच हुए खूनी झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों की शहादत हुए ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। लद्दाख के गलवन घाटी में भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच हुए खूनी झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों की शहादत हुए हैं। जिसके विरोध में बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने आज पटना सिटी के पश्चिम दरवाज़ा के पास चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंक कर अपना आक्रोश प्रकट किया।

इस मौके पर बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने चाइना के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चाइना को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। साथ ही आक्रोशित बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से चाइनीस सामानों का बहिष्कार किए जाने की अपील करते हुए चाइना को न सिर्फ भारत का बल्कि पूरी मानव जाति का विरोधी करार दिया।



