पालीगंज/नीरज कुमार (न्यूज सिटी)। मंगलवार को ख़िरीमोड थाना क्षेत्र के बहेरिया निरखपुर गांव में सात निश्चय योजना के तहत हो रहे नाली निर्माण के...
पालीगंज/नीरज कुमार (न्यूज सिटी)। मंगलवार को ख़िरीमोड थाना क्षेत्र के बहेरिया निरखपुर गांव में सात निश्चय योजना के तहत हो रहे नाली निर्माण के दौरान मिट्टी की बनी एक घर की दीवार अचानक गिर गयी। जिससे दबकर नाली निर्माण कर रहे एक राज मिस्त्री की मौत हो गयी. जबकि इस हादसे में दो अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार ख़िरीमोड थाना क्षेत्र के बहेरिया निरखपुर गांव में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नाली निर्माण का कार्य चल रहा था। यह कार्य पालीगंज थाना के तोरनी गांव निवासी कृष्णा बिंद के ठेकेदारी में चल रहा था। नाली निर्माण के लिए राम कलेवर महतो के बने मिटी के घर से सटे छह फुट गहराई किया गया था। सोमवार को मजदूर कार्य कर रहे थे कि अचानक राम कलेवर महतो की घर का दीवार गिर गया। जिससे दबकर कार्य कर रहे एक राज मिस्त्री की मौत घटनास्थल पर ही हो गया। जबकि अन्य दो मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक को काफी परिश्रम के बाद ग्रामीणों ने दीवार की मलवा हटाकर बाहर निकाला जबकि दो अन्य घायल मजदूरों को इलाज के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। मृतक की पहचान पालीगंज थाना क्षेत्र के पिपरदाहा गांव निवासी फेकन मोची के 40 वर्षीय पुत्र बसन्त मोची के रूप में हुआ। जबकि दोनों घायलों की पहचान पिपरदाहा गांव निवासी सुरेन्द्र मोची के 28 वर्षीय पुत्र लवकुश मोची तथा 38 वर्षीय सुवास कुमार के रूप में हुआ।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था। वही सूचना पाकर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे ख़िरीमोड थानाध्यक्ष को परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव देने से इनकार कर दिया। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पालीगंज बीडीओ चिरंजीवी पांडेय ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के परिजनों को 20 हजार नगद राशि प्रदान किया। साथ ही स्थानीय मुखियापति विजय यादव ने कबीर अंत्येष्ठि के तहत 3 हजार की राशि प्रदान किया। उसके बाद परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा। वही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया व कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल पालीगंज भेज दिया। बाद में सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे पालीगंज अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने मामले की जांच के बाद दीवार गिरने से बेघर हुए राम कलेवर महतो व मृतक के परिजनों को भरपूर सहायता करने का आश्वासन दिया है।
वही मामले में ख़िरीमोड थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी थाने में दर्ज नही कराई गई है। मामले की जांच किया जा रहा है।



