Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बीजेपी प्रवक्ता ने तेजस्वी को कहा थाली पीटकर और सोशल मीडिया पर जुगाली करना बंद करें

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉo निखिल आनंद ने कहा है कि तेजस्वी यादव द्वारा नीतीश कुमार पर निजी टिप्पणी कर निशाना साधना सुर्खिया...


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉo निखिल आनंद ने कहा है कि तेजस्वी यादव द्वारा नीतीश कुमार पर निजी टिप्पणी कर निशाना साधना सुर्खियाँ बटोरने की कोशिश है। तेजस्वी जानते हैं कि महागठबंधन बिखर चुका है और सहयोगी दल के नेताओं ने उनपर भरोसा न करते हुए नेतृत्व पद से खारिज कर दिया है। ऐसे में तेजस्वी थाली पीटकर और सोशल मीडिया पर जुगाली करके खबरों बने रहने की कोशिश में लगे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री 24घंटे कोरोना को लेकर गतिविधियों एवं व्यवस्था की मोनिटरिंग करने में लगे हैं। कोरोना की रोकथाम में बिहार अव्वल है। तेजस्वी हकीकतबयानी करें, गलतबयानी न करें।









निखिल आनंद ने कहा कि बिहार सरकार पर सवाल उठा रहे तेजस्वी को मालूम होना चाहिए कि बिहार में संक्रमण की दर सिर्फ 5 फीसदी है वहीं ठीक होने वाले लोगों की दर 51 फीसदी है। बिहार हाउसहोल्ड स्क्रीनिंग करने वाला पहला राज्य है जहाँ लोगों को चिन्हित कर अबतक लगभग सवा लाख लोगों की कोरोना की जाँच की गई है। 10-12लाख से ज्यादा लोगों को कोरेन्टाईन किया गया। 21लाख बिहार के बाहर मौजूद लोगों को 1000 रूपये की सहायता राशि दी गई। जनधन, उज्जवला, सामाजिक पेंशन योजनाओं, जनवितरण प्रणाली के माध्यम से लगभग 1.50 करोड़ लोगों की मदद की गई है जिनको खाद्यान्न ही नहीं 1000 रूपये भी दिये गए हैं। अबतक लगभग 6.55 करोड़ से ज्यादा मानव दिवसों का सृजन कर रोजगार उपलब्ध कराये गये है। बिहार सरकार के सभी विभाग रोजगार सृजन एवं समायोजन की प्रक्रिया में लगे हैं। जिसका लाभ बिहार लौटे श्रमिक भाईयों को हो रहा है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now