Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


SBI अधिकारी संघ ने कोरोना वारियर्स में मास्क, हैंड सेनेटाइजर और ग्लब्स आदि का किया वितरण

पटना (न्यूज सिटी)। भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ, पटना ने शनिवार को कोरोना वारियर्स की सुरक्षा हेतु गाँधी मैदान थाने में सैकड़ों पुलिसकर्मिय...


पटना (न्यूज सिटी)। भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ, पटना ने शनिवार को कोरोना वारियर्स की सुरक्षा हेतु गाँधी मैदान थाने में सैकड़ों पुलिसकर्मियों और पुलिस अधिकारियों के बीच मास्क, हैंड सेनेटाइजर और गोलब्स का वितरण किया। संघ के महासचिव अजीत मिश्रा ने कहा कि डॉक्टरों के साथ पुलिसकर्मी अग्रिम पंक्ति के कोरोना वारियर्स हैं और कोरोना बीमारी से लड़ने में अग्रणी और सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं।









उन्होंने आगे कहा कि स्टेट बैंक अधिकारी संघ इस विपदा में अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु कृतसंकल्पित है और आगे भी इस तरह की सहायता जारी रहेगी।






https://youtu.be/LylxKt1u2UM




मौके पर पटना मुख्य शाखा के सहायक महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह, अनिल कुमार यादव, शिवाधार लाल, रूपेश श्रीवास्तव, अरिजीत बोस, विजय कुमार भारती, रजनीश श्रीवास्तव, अमरेश विक्रमादित्य, अजीत विशाल, लक्ष्मी पासवान और दीपक कुमार सिंह उपस्थित थे। वही मौके पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने अधिकारी संघ के इस कार्य के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा की।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now