Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


आदर्श जनता दल परिवार ने जरूरतमंदों को भोजन पैकेट देकर किया मदद

पटना (न्यूज सिटी)।  आदर्श जनता दल परिवार के द्वारा चलाए जा रहे एक छोटी सी पहल कार्यक्रम के तहत पूरे बिहार में जरूरतमंदों के बीच राशन वितरण आ...


पटना (न्यूज सिटी)। आदर्श जनता दल परिवार के द्वारा चलाए जा रहे एक छोटी सी पहल कार्यक्रम के तहत पूरे बिहार में जरूरतमंदों के बीच राशन वितरण आदि का कार्य किया जा रहा है। साथ ही बिहार के बाहर फंसे लोगों की मदद के लिए पार्टी की ओर लागातर प्रयास किया जा रहा है। आदर्श जनता दल परिवार के कार्यकर्ता उत्तम सिंह के नेतृत्व में आज कदमकुआँ, दिनकर गोलंबर, बुद्धा कॉलोनी, मंदिरी नाला पर, सालिमपुर अहरा, यारपुर, मीठापुर, पटना जंक्शन आदि जगहों पर जाकर 600 लोगों के बीच पूरी सब्जी आदि का वितरण किया।









मौके पर उत्तम सिंह ने कहा कि आदर्श जनता दल परिवार की ओर से बिहार के फंसे छात्रों को ऑनलाइन मनी ट्रांसफर कर उनकी मदद की गई और जरूरतमंदों के बीच हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।






https://youtu.be/LylxKt1u2UM




साथ ही मौके पर लोगों के बीच जाकर कोविड-19 जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहे है। वितरण कार्यक्रम वरिष्ठ कार्यकर्ता नितेश कुमार, कन्हैया कुमार, रोहित कुमार, विजय पासवान, शंभु कुमार, आशीष अरोड़ा, राहुल कुमार, विक्की कुमार, देव कुमार तिवारी आदि ने अपना अहम योगदान दिया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now