पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा आज 35 वें दिन भी पटना सिटी सहित पटना के विभिन्न क्षेत्रों में 900 व्यक्तियों को भोजन का व...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा आज 35 वें दिन भी पटना सिटी सहित पटना के विभिन्न क्षेत्रों में 900 व्यक्तियों को भोजन का वितरण किया। मौके पर समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था श्री श्याम भक्त के द्वारा की गई थी। भोजन के साथ-साथ कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की चैन तोड़ने के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।

इसी उद्देश्य के साथ मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा शहीद भगत सिंह चौक पर यमराज का बुलावा नामक एक लघु नाटिका का मंचन किया गया। नाटक में कलाकारों को कोरोना एवं यमराज तथा चित्रगुप्त बनाकर कोरोना से बचने के उपाय के बारे में मंचन किया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि अगर आप लॉक डाउन और सोशल डिसटेंस का पालन नहीं करते हो तो कोरोना के यमराज भी सड़क पर घूम रहे हैं। चित्रकूट को आपके मौत का फरमान बनाने में देर नहीं लगेगा। इस लघु नाटिका का मंचन शहीद भगत सिंह चौक, मोर्चा रोड और चौक शिकारपुर आरओबी के पास भी किया गया।
मंचन की प्रस्तुति आशीष जोनी ग्रुप द्वारा की गई। साथ ही पार्श्वगायक सुधीर कुमार ने भी कोरोना गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया। मंच संचालन हास्य कलाकार देवेंद्र सिंह लड्डू ने की। इस अवसर पर संयोजक अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, बिट्टू खेतान, राजेश देवड़ा, सुभाष पोद्दार, संजय झुनझुनवाला, कृष्ण मुरारी झुनझुनवाला, अनूप पोद्दार, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, अशोक कसेरा, श्याम देवडा़, कन्हैया देवड़ा, अमर शर्मा आदि सक्रिय थे।



