Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


NMCH में कोरोना पॉजिटिव मरीज की हुई मौत, अबतक मृतकों की संख्या 4 हुई

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। इस वक्त अगमकुआं स्थित NMCH से बड़ी खबर आ रही है, जहां कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गयी। हालांकि इस ...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। इस वक्त अगमकुआं स्थित NMCH से बड़ी खबर आ रही है, जहां कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गयी। हालांकि इस मरीज की मौत होने के बाद सूबे में कोरोना मरीज की संख्या बढ़कर 4 हो गयी है। मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिला निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद सुहैल के रूप में की गई है।






https://youtu.be/LylxKt1u2UM




मृतक मरीज के बारे में बताया जाता है कि मोहम्मद सुहैल पिछले ढाई वर्षों से फेफड़े के कैंसर से पीड़ित थे। उसका इलाज मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। हाल ही में वे पत्नी के संग मुंबई से सीतामढ़ी लौटे थे, इस दौरान वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद मो• सुहैल और उनकी पत्नी को कोरोना से संक्रमित होने के बाद बीते 30 अप्रैल को इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गयी, जबकि मोहम्मद सुहैल की पत्नी का फिलहाल NMCH में इलाज चल रहा है।






https://www.youtube.com/watch?v=6boWCrfSCQM




मामले में अस्पताल अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने मोहम्मद सुहैल की कोरोना से हुई मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक गंभीर कैंसर से पीड़ित था।









डॉ सिन्हा ने बताया कि मो• सुहैल कैंसर से पीड़ित होने और उसके बाद कोरोना की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now