सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। पूरा विश्व कोरोना के चपेट में है। वही इसी का कहर भारत मे बरस रहा है। वही देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के ...
सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। पूरा विश्व कोरोना के चपेट में है। वही इसी का कहर भारत मे बरस रहा है। वही देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होता जा रहा है। इसी बीच दिल्ली के कापासेड़ा में बीते 18 अप्रैल में एक ही बिल्डिंग में 41 लोग कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच था।

घनी आबादी का इलाका देखते हुए प्रशासन ने 19 अप्रैल को इलाके को सील करने के आदेश दे दिए थे। इसके बाद यहां के 95 लोगों के सैंपल 20 अप्रैल को और 80 लोगों के सैंपल 21 अप्रैल को लिए गए और यह सैम्पल नोएडा की NIB लैब में भेजे गए।
कुल मिलाकर 175 लोगों के सैंपल में से 67 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आज आई है। इनमें से 41 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।



