पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। वैश्विक महामारी कोरोना में अपने कर्तव्य के लिए पूरी तरह से डटे और मुस्तैद पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों को आज सम्मा...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। वैश्विक महामारी कोरोना में अपने कर्तव्य के लिए पूरी तरह से डटे और मुस्तैद पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों को आज सम्मानित किया गया। इस मौके पर पटना सिटी के बड़ी पटन देवी कॉलोनी में पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू ने नगर निगम के सैकड़ों सफाई कर्मियों को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की।

इस मौके पर महापौर ने नगर निगम के सफाई कर्मियों के बीच राहत सामग्री का भी वितरण किया।
इस अवसर पर पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू का कहना था कि इस महामारी में अपनी जान की परवाह ना कर के जिस तरह से नगर निगम के सफाई कर्मी अपने कर्तव्यों के निर्वहन में जुटे हैं, उनकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। महापौर ने इस दौरान आम लोगों से इस बीमारी को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की।



