सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। बिहार में 1.68 करोड़ राशन कार्डधारियों को एक किलो दाल मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए सरकार की ओर से सार्...
सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। बिहार में 1.68 करोड़ राशन कार्डधारियों को एक किलो दाल मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए सरकार की ओर से सार्थक कदम उठाए गए है। वही मुफ्त बांटी जाने वाली इस दाल की आपूर्ति सहकारी खरीद संस्था नेफेड ने कर दी है। इसके लिए सरकार की ओर से लगभग 17000 टन दाल राज्य के नेफेड के 11 गोदामों में उपलब्ध हो गई है। वही राज्य सरकार ने उठाव का निर्देश देते हुए सभी गोदामों से अलग-अलग जिलों को जोड़ दिया है। खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सभी जिलों के डीएम और प्रमंडलीय आयुक्त को पारदर्शी तरीके से दाल उठाव कराने का निर्देश दिया है।

दाल भंडारण से पहले गुणवत्ता जांच कर लेने और गोदाम को पूरी तरह कीटाणु मुक्त करने का भी निर्देश दिया है। साथ ही निर्देश में कहा गया है कि उठाव से पहले पहले ट्रक का नंबर, चालक का नाम और मोबाइल नंबर गोदाम के अधिकारी को बताना होगा। केंद्र सरकार ने सभी राशन कार्ड धारियों को 3 महीने तक 5 किलो चावल और 1 किलो दाल मुफ्त देने की घोषणा की है।
हालांकि चावल तो पहले ही आवंटित कर दिया गया था, लेकिन दाल नही मिलने से लोगों में लगातार परेशानी हो रही थी। जिसके बाद राज्य सरकार के निर्देश के बाद अब नेफेड ने दाल भेज दिया है।



