सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। भारतीय वायु सेना का एक लड़ाकू विमान पंजाब में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के नवांशह...
सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। भारतीय वायु सेना का एक लड़ाकू विमान पंजाब में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के नवांशहर जिले के रुरकी कलां गांव के पास एयरफोर्स का मिग-29 विमान क्रैश हुआ है। हालांकि इस घटना में पायलट सुरक्षित है। वही घटना की जानकारी देते हुए होशियारपुर के एसएसपी गौरव गर्ग ने कहा कि एयरफोर्स का मिग-29 विमान क्रैश हुआ है। जिसके बाद पायलट को विमान से सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया है और अब उसे चेक-अप के लिए होशियारपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि सुबह 10:45 बजे रूटीन ट्रेनिंग मिशन के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी के चलते दिक्कत आई। जिसे पायलट ने विमान को काबू करने की कोशिश की लेकिन जब विमान काबू से बाहर हो गया तो पायलट ने इजेक्ट किया और उन्हें को हैलिकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू किया गया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया और पायलट एम के पांडेय को होशियारपुर के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया हैं। वही घटना की जांच के लिए भारतीय वायुसेना ने आदेश दिये हैं।



