नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। बीते बुधवार को नौबतपुर में सब्जी विक्रेताओं से चुंगी वसूली के दौरान नगर कर्मी भोला पासवान की हत्या मामले ...
नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। बीते बुधवार को नौबतपुर में सब्जी विक्रेताओं से चुंगी वसूली के दौरान नगर कर्मी भोला पासवान की हत्या मामले में उसके पिता लालदेव पासवान द्वारा अज्ञात अपराधकर्मी के खिलाफ नौबतपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बता दे कि बुधवार की शाम नौबतपुर एसएच 78 स्थित गोरैया स्थान के समीप चुंगी वसूली के दौरान बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सूत्रों की माने तो घटना का कारण बाजार में वर्चस्व स्थापित करना बताया जाता है।



