Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


शौच करने गयी नाबालिक से युवक ने की दुष्कर्म का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज़ सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है क...


नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज़ सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि शौच करने गई 15 वर्षीय नाबालिग से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद से परिवार वालों में युवक के खिलाफ रोष है।









मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान शौच करने गई नाबालिग लड़की को अकेली देख गांव के ही एक युवक धनंजय मोची ने घटना को अंजाम दिया है। बाद में आरोपी युवक ने लड़की के धमकी भी दिया कि किसी से बोली तो जान मार देंगे। घटना के बाद पीड़िता रोते हुए अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना के बारे में अपनी मां और परिजनों को बताई। जिसके बाद पीड़िता की मां और उसके परिजन उसे लेकर नौबतपुर थाना पहुंचे और फिर पुलिस को इस पूरे घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिना देर किये पुलिस ने कार्रवाई शुरू करते हुए आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया। नौबतपुर थाना प्रभारी सम्राट दीपक ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लगता है। मामला की जांच किया जा रहा है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now