Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अवैध शराब तस्करी में आलमगंज पुलिस ने देशी शराब व स्कूटर संग एक को किया गिरफ्तार

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना की पुलिस द्वारा बीते सोमवार को डंका इमली गोलंबर पर वाहन चेकिंग का अभियान चला रखा था। इसी दौरान खाजेकलां ...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना की पुलिस द्वारा बीते सोमवार को डंका इमली गोलंबर पर वाहन चेकिंग का अभियान चला रखा था। इसी दौरान खाजेकलां थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ला, नौजर घाट निवासी रामजी रॉय का बेटा भोला यादव को शराब के अवैध धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने मौके पर से तस्कर भोला यादव के साथ एक स्कूटर एवं जुट के बोरा में रखे 30 लीटर महुआ देसी शराब को भी बरामद किया है।






https://youtu.be/Pl7bgmz5RQ0




वही पुलिस ने गिरफ्तार हुए तस्कर भोला यादव से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया की गाड़ी तथा शराब दीवान मोहल्ला नौजर घाट के रवि यादव पिता बिजली यादव का है। जो मुझे लड्डू अखाड़ा के पास शराब बेचने के लिए दिया था। वही पुलिस ने तस्कर भोला यादव से पूछताछ करने के बाद उसे शराब का अवैध धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।









वही मंगलवार को आलमगंज थाना के शराब के विभिन्न कांडो में बरामद विदेशी शराब 4019 लीटर एवं ताड़ी 1710 लीटर कुल 5841.890 लीटर शराब का विनष्टीकरण आलमगंज थाना परिसर में किया गया।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now