Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


प्रवासी मजदूरों को आर्थिक मदद की मांग पर कांग्रेस नेताओं ने दिया धरना

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। संपूर्ण भारत वैश्विक महामारी कोरोना के चपेट में हैं। जिसको लगाम लगाने के लिए सरकार द्वारा देशव्यापी लॉक डाउन लागू है...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। संपूर्ण भारत वैश्विक महामारी कोरोना के चपेट में हैं। जिसको लगाम लगाने के लिए सरकार द्वारा देशव्यापी लॉक डाउन लागू हैं। वही लागू लॉक डाउन के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में फँसे प्रवासी बिहारी मजदूर अपने काम-धंधे को छोड़ कर अपने-अपने घर को जैसे-तैसे लौट रहे है। वही लागू लॉक डाउन में कुछ लोग बेरोजगारी के कगार पर आ गए है, उनका काम धंधा छूट चुका है।






https://youtu.be/Pl7bgmz5RQ0




ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आदेश पर आज पटना सिटी में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने धरना दिया और केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रवासी मजदूरों को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए बिना ब्याज के 5 लाख रुपए तक का आर्थिक मदद दें। साथ ही गरीब व असहायों को ₹7500 छः महीने तक खाता में पैसा भेजकर आर्थिक मदद देंकर हिंदुस्तान को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशायें में बढ़ाए।









धरना स्थल पर जिला अध्यक्ष राजकुमार राज, प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, बिहार प्रदेश सचिव डॉ विनोद कुमार अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश त्रिवेदी, सरदार जगजीत सिंह, अभय जायसवाल, सतीश सोनी, अमरनाथ, सुजीत यादव एवं तुषार आर्य उपस्थित थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now