Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, हाइकोर्ट और परिवहन विभाग में नियुक्तियां की मिली स्वीकृति

पटना (न्यूज सिटी)। वैश्विक महामारी के बीच आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कुल 12 एज...


पटना (न्यूज सिटी)। वैश्विक महामारी के बीच आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कुल 12 एजेंडों पर मुहर लगी है। जिस दौरान कई बड़े फैसले ली गयी हैं। वही कैबिनेट के बैठक में पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट के बाद पर 397 लोगों की बहाली करने की स्वीकृति दी गई है।









साथ ही परिवहन विभाग में क्लर्क के 353 पदों पर बहाली की स्वीकृति दी गई है। कोरोना महामारी से निपटने को लेकर बैठक मे बिहार आकस्मिक निधि से 809 करोड़ रुपये की अग्रिम स्वीकृति दी हैं। होम क्वारनटाईन में रह रहे प्रवासी मजदूरों को प्रवासी मजदूर निष्क्रमण सहायता की राशि को पीएफएमएस के माध्यम से उनके बैंक खाते में भुगतान करने की भी स्वीकृति दी गई है। शिक्षा विभाग में शोध एवं प्रशिक्षण के पद पर कार्यरत विवेकानंद झा का संविदा पर नियोजन अगले 2 साल के लिए बढ़ाने की भी स्वीकृति दी है।






https://youtu.be/Pl7bgmz5RQ0




वहीं बैठक के दौरान एक खास बात पर नीतीश कैबिनेट ने निर्णय लेते हुए कहा है कि समाजवादी नेता और भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती प्रत्येक साल 30 जून को मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now