Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


तीसरे चरण के लॉक डाउन में भी मारवाड़ी सेवा समिति गरीबों की सेवा में हैं प्रयासरत

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा संसार में आई महामारी को कोरोन...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा संसार में आई महामारी को कोरोना को देखते हुए आज 50 वें दिन भी पटना सिटी सहित पटना के विभिन्न क्षेत्रों में 900 पैकेट भोजन का वितरण किया गया।









इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था समाजसेवी स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद मोदी स्वर्गीय लक्ष्मी देवी मोदी के पुण्य स्मृति में वरिष्ठ समाजसेवी शिव प्रसाद मोदी के अनुज रमेश मोदी सज्जन मोदी द्वारा व्यवस्था प्रदान की गई। आज का वितरण कार्यक्रम मुरारका कंपाउंड, श्री गुरु गोविंद सिंह पथ, पटना साहिब स्टेशन, कंगन घाट, अशोक राजपथ, महात्मा गांधी सेतु सहित विभिन्न क्षेत्रों की गई।






https://youtu.be/TJbq0qd8GiM




कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, राजेश सुरेका, राजु सुलतानियाँ, बिट्टू खेतान, राजेश देवड़ा, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, सुभाष पोद्दार, प्रदीप केडिया, रमेश टेकडि़वाल, संजय झुनझुनवाला, आशीष जोनी, राज कुमार गोयनका, सुधीर जायसवाल, उषा जी, अशोक कसेरा, अमर शर्मा सहित अनेक सदस्य सक्रिय थे। साथ ही समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि तीसरे चरण के लॉक डाउन का कल समापन है और समिति द्वारा भी कल यानी कि 51 वें दिन पूरा होने पर भोजन वितरण कार्यक्रम का कल समापन हो जाएगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now