Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अगले 24 घण्टे में आ सकते है चक्रवाती तूफान, तेज़ हवाओं के साथ हो सकती है बारिश

सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान एमफन आने की आशंका को लेकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई इलाकों में भ...


सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान एमफन आने की आशंका को लेकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस तूफान को लेकर मौसम विभाग ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मेघालय समेत 8 राज्यों को अलर्ट किया है। हालाँकिबबंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर कम दबाव का एक क्षेत्र देखा गया। ये अगले 24 घंटों में तूफान का रूप ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार संभावित कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में घूमते हुए अपने रास्ते पर लौटेगा और बंगाल की खाड़ी की ओर मुड़ेगा।









हालांकि मौसम विभाग ने अभी कोई सटीक जानकारी नहीं दी है, लेकिन विभाग ने ये स्पष्ट किया है कि कम दबाव का क्षेत्र और बढ़ जाएगा और बाद में ये तूफान का रूप ले लेगा। वही तूफान आने की खतरे को भांपते हुए इसे निपटने के लिए शुक्रवार को 12 तटीय जिलों में चेतावनी जारी की हैं।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now