Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नीति आयोग की रिपोर्ट बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की दुर्दशा को दर्शाता है : पप्पू वर्मा

पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि नीति आयोग द्वारा बिहार के संदर्भ में दिया गया रिपोर्ट बिहार मे...


पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि नीति आयोग द्वारा बिहार के संदर्भ में दिया गया रिपोर्ट बिहार में बदहाल हो चुके शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के इन तीनों क्षेत्रों में बिहार का दुर्दशा बयां करता है।






https://youtu.be/Pl7bgmz5RQ0




श्री वर्मा ने कहा कि नीति आयोग के रिपोर्ट से बिहार शर्मसार हुआ है और तीनों क्षेत्रों में बिहार सरकार के किए जा रहे दावों का पोल खोलता है। वैश्विक महामारी के समय बिहार से रोजगार के लिए पलायन कर गए मजदूरों ने बिहार आने के लिए अफरा-तफरी का माहौल मचाने के कारण बिहार पूरे देश दुनिया में शर्मसार हुआ है। नीति आयोग द्वारा दिए गए रिपोर्ट के बाद बिहार वासियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या सरकार लोगों को झूठे वायदों के भ्रम जाल में फंसा करके रखा था। आज बिहार में शिक्षा का जो स्थिति है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। एक तरफ बिहार के छात्र कम संसाधनों में अपने मेहनत के दम पर बिहार का नाम पूरे देश दुनिया में रोशन कर रहा है। वही बदहाल हो चुके शिक्षा व्यवस्था के कारण बिहार के लाखों छात्र मेडिकल, इंजीनियरिंग,व प्रतियोगी परीक्षा के तैयारी करने वाले विद्यार्थी अच्छी शिक्षा ग्रहण करने हेतु बड़े पैमाने पर बिहार से बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। आज भी लोग अपने बच्चों को अच्छी स्कूलिंग के लिए या तो बिहार से बाहर भेज देते हैं या तो बिहार के प्राइवेट स्कूलों के ऊपर निर्भर है। जो लोग सक्षम है उनके बच्चे अपने सुविधानुसार इन सभी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं लेकिन जो लाचार और सक्षम नहीं है उनकी दुर्दशा का जिम्मेदार कौन है?









श्री वर्मा ने कहा कि बिहार सरकार अगर इन तीनों क्षेत्रों में जल्द ही सुधार नहीं करती है तो आने वाला समय बिहार वासियों को झांसा देने वाले इन राजनेताओं से बिहार के लोग भी मुक्ति का रास्ता खोज लेगी।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now