Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में हुई " किसान चर्चा ", जलजमाव से निजात पर की विशेष चर्चा...

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। रानीपुर क्षेत्र के किसानों का सैकड़ों एकड़ जमीन शहर से आने वाले गंदे पानी की वजह से सालों भर जलमगन रहता है। जिससे ह...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। रानीपुर क्षेत्र के किसानों का सैकड़ों एकड़ जमीन शहर से आने वाले गंदे पानी की वजह से सालों भर जलमगन रहता है। जिससे होने वालो खेती को काफी नुकसान होता है, उपजाऊ भूमि बर्बाद हो जाता है। साथ ही जब जलजमाव में मछली पालने की कोशिश होती है तो वह पानी इतना ज्यादा प्रदूषित एवं जहरीला होता है कि मछली (जीरा) भी मर जाता है। यह पीड़ा आज सतीचौरा मन्दिर परिसर " किसान चर्चा " में पूर्व निगम पार्षद सह भाजपा नेता अवधेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में व्यक्त किया गया। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने भाग लिया और सभी उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान अन्नदाता भाग्य विधाता है।उनकी आय को दुगनी करने के लिए जो भी प्रभावी कदम होगा वह उठाया जाएगा।









सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग आधे दर्जन वार्डो का गंदा पानी रेलवे पुल (छटँकी पुल) के नीचे से होकर गुजरता है, जो रानीपुर के खेती वाले बड़े भूभाग में फैल जाता है। यहां के किसानों ने विगत वर्ष अपनी पीड़ा स्थानीय विधायक पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा, महापौर सीता साहू को स्मारपत्र देकर अवगत कराया था। उस पर कार्रवाई भी हुई है। नगरपालिका विभाग ने पथ निर्माण विभाग के मदद से साढे 6 फीट चौड़ा बड़ा नाला का निर्माण द्वारा इसी पानी को पटना बाईपास से निस्तारण करने की योजना बनाई है। परंतु लॉक डाउन के कारण कार्य प्रारंभ नहीं किया जा सका है।किसानो को आगामी बरसात का डर सता रहा है।






https://youtu.be/Pl7bgmz5RQ0




" किसान चर्चा " में स्थानीय किसान जगदेव केवट, सुधीर मल्लाह, मनीष कुमार, विशेश्वर महतो, शंकर महतो, राजू यादव, नवल सिन्हा, मिथलेश सहित अन्य किसान शामिल हुए।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now