Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पीएम पैकेज की तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरीः नंद किशोर यादव

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि राज्य में सड़क के आधारभूत ढाँचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए भारती...


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि राज्य में सड़क के आधारभूत ढाँचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सूबे की तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन की स्वीकृति प्रदान की है।मुंगेर से भागलपुर होते हुए मिर्जा चैकी 124 किमी लम्बा 60 मीटर चैड़ा ग्रीनफील्ड 4 लेन पथ का निर्माण किया जाना है। इसके लिए मुंगेर जिले के 36 एवं भागलपुर जिले के 92 ग्रामों में भू-अर्जन का काम प्रारम्भ कर दिया गया है। अगले चार माह में भू-अर्जन का काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि निविदा प्रक्रिया प्रारम्भ की जा सके। यह पथ वर्तमान मुंगेर-भागलपुर रोड के दक्षिण लगभग 3-5 किमी से बनाया जाना है।









साथ ही श्री यादव ने बताया कि इसी प्रकार उत्तर बिहार में अडलबारी से मानिकपुर होते हुए साहिबगंज तक 45 मीटर चैड़ा 4 लेन पथ का निर्माण किया जायेगा, जिसे केसरिया होते हुए अरेराज तक बनाया जाएगा। इसके लिए भू-अर्जन की प्रारम्भिक कारवाई शुरू हो गयी है। सिवान से मशरख होते हुए सत्तर घाट चकिया तक 83 किमी लंबी सड़क बननी है जो 30 से 45 मीटर चैड़ी और दो व चार लेन की होगी। यह पथ सिवान से मषरख तक 4 लेन होगा एवं उसके आगे 10 मीटर चैड़ा होगा। इसके भू-अर्जन हेतु प्रारम्भिक कारवाई शुरू हो गयी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पटना जिले के बख्तियारपुर-मोकामा पुरानी सड़क के मजबूतीकरण की भी मंजूरी दे दी है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। साथ ही केंद्र सरकार के निर्णय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पीएम पैकेज की सभी 75 परियोजना पर प्रगति हो रही है। उन्होंने भू-अर्जन कार्य को मिशन मोड में पूर्ण करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now