Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पप्पू पंडित के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए प्रजापति समन्वय समिति ने दिया एक दिवसीय भूख हड़ताल

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार कुमार प्रजापति समन्वय समिति पटना के तत्वाधान में आज उमेश पंडित के नेतृत्व में कत्थक तल त्रिपोलिया में एक दिवसीय भू...

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार कुमार प्रजापति समन्वय समिति पटना के तत्वाधान में आज उमेश पंडित के नेतृत्व में कत्थक तल त्रिपोलिया में एक दिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। मौके पर प्रदेश संयुक्त सचिव उमेश पंडित ने कहा कि बीते 18 मई को दो अपराधी जितेंद्र राय और एक अन्य अज्ञात ने साजिश के तहत भागलपुर के बिहपुर थाना अंतर्गत किराना व्यवसाई पप्पू पंडित गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर आज प्रजापति (कुम्हार) समाज में व्याप्त आक्रोश जताया और बिहार सरकार व जिला प्रशासन से पप्पू पंडित के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

समिति ने मृतक के आश्रितों को ₹25 लाख रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है। सरकार की ओर से मृतक पप्पू पंडित के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराया जाए आदि मांग की हैं। हालांकि लोग डॉउन के अवधि में भूख हड़ताल के दरम्यान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया। इस मौके पर उमेश पंडित, वासुदेव पंकज, शकुंतला प्रजापति, अमित प्रजापति, राजकुमार पंडित, मीना देवी, संजीव कुमार, पप्पू प्रजापति, नंददेव लाल आदि भी शामिल थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now