पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है, इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा संसार में आई महामारी को कोरोना को देखते...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है, इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा संसार में आई महामारी को कोरोना को देखते हुए आज 42 वें दिन भी पटना सिटी सहित पटना के विभिन्न क्षेत्रों में 750 पैकेट भोजन का वितरण किया।

समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था बोरिंग रोड पटना के वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद प्रसाद अग्रवाल द्वारा दी गई थी। फ़ूड पैकेट वितरण मुरारका कंपाउंड, श्री गुरु गोविंद सिंह पथ, पटना साहिब स्टेशन, मोर्चा रोड, हाजीगंज, कंगनघाट, अशोक राजपथ, राजेंद्र नगर, गांधी मैदान सहित अनेक इलाकों में किया गया।
इस अवसर पर संयोजक अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, बिट्टू खेतान, राजेश देवड़ा, सुभाष पोद्दार, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, कृष्ण मुरारी झुनझुनवाला, बिमल बरमेचा, संजय झुनझुनवाला, राज कुमार गोयनका, अनूप पोद्दार, आशीष जोनी, अमर शर्मा, अशोक कसेरा, अमित कानोडिया सहित अनेक सदस्य सक्रिय थे।



