Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कोरोना योद्धाओं के सम्मान में NMCH और PATNA AIIMS पर भारतीय वायुसेना करेगी फूलों की वर्षा

न्यूज सिटी, पटना/मिशन कुमार। वैश्विक महामारी जिस तरह से पूरी दुनिया को अपने आगोश में समा रखा हैं। तो वहीं इसके नाश के लिए सरकारों की ओर से ...


न्यूज सिटी, पटना/मिशन कुमार। वैश्विक महामारी जिस तरह से पूरी दुनिया को अपने आगोश में समा रखा हैं। तो वहीं इसके नाश के लिए सरकारों की ओर से हर संभव प्रयास की जा रही हैं। इतना ही नही कोरोना को मात देने के लिए डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, नर्स, सफाई कर्मी और पुलिस कर्मियों ने कोरोना योद्धा बनकर दिन रात डटे हैं। ताकि कोरोना को मात देकर हर व्यक्ति की जीवन को सुरक्षित बनाया जा सके। वही इन कोरोना योद्धाओं को पूरा देश इनके जज़्बे को सलाम कर रही है।






https://youtu.be/6boWCrfSCQM




इसी वजह से अब भारतीय वायु सेना भी कोरोना योद्धाओं को सम्मान देने का मूड बना लिया है। इसके लिए वायुसेना की टीम देश के हर अस्पताल पर पुष्प वर्षा करने जा रही है। जहां कोरोना पॉजिटिव मरीजो का इलाज की जा रही है।









कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए भारतीय वायु सेना की टीम श्रीनगर से तिरुवनंतपुरम और डिब्रूगढ़ से कच्छ तक फ्लाईपास्ट का आयोजन करेगी। अस्पताल के उपर पुष्प की पंखुड़ियों की बौछार की जाएगी। वही इस दौरान भारतीय वायु सेना की टीम पटना के दो बड़े अस्पताल पटना और अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर भी पुष्प वर्षा करेगी।






https://youtu.be/LylxKt1u2UM




पटना के डीएम कुमार रवि के अनुसार रविवार को बिहटा एयर बेस से वायु सेना की टीम उड़ान भरेगी और जो सुबह 10 बजे के करीब पटना एम्स और सवा 10 बजे नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर फूलों की बारिश करेगी। सम्मान में इसके अलावा भी कुछ और गतिविधियां वायुसेना की टीम की तरफ से की जा सकती है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now