सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। बिहार में कोरोना वायरस की रफ्तार थमने के नाम नहीं ले रहा है। कोरोना का क़हर लगातार जारी है और इससे निजात दिलाने क...
सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। बिहार में कोरोना वायरस की रफ्तार थमने के नाम नहीं ले रहा है। कोरोना का क़हर लगातार जारी है और इससे निजात दिलाने के लिए बिहार सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। ताजा जानकारी के अनुसार बिहार में 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 502 पहुंच गया है।
मामले में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इस बाबत ट्वीट कर जानकारी दी है। सचिव श्री कुमार के अनुसार 17 नए मरीजों में 5 मरीज पश्चिमी चंपारण के हैं, 4 पूर्वी चंपारण, 6 भागलपुर और एक-एक मरीज शिवहर और बक्सर से मिले हैं।



