पटना (न्यूज सिटी)। कोरोना महामारी के संकट के घड़ी में आज पौराणिक संकटमोचन हनुमान मंदिर दुर्गा स्थान करनालगंज गाय घाट की ओर से जरुरतमंदो के ब...
पटना (न्यूज सिटी)। कोरोना महामारी के संकट के घड़ी में आज पौराणिक संकटमोचन हनुमान मंदिर दुर्गा स्थान करनालगंज गाय घाट की ओर से जरुरतमंदो के बीच राहत सामग्री के रुप में चावल, आटा, सरसों तेल, आलू, साबुन, नमक एवं मास्क आदि का वितरण किया।

वही मौके पर सभी लोगों के बीच करोना संक्रमण से बचने हेतु मास्क का प्रयोग तथा शारिरीक दुरी दो गज एवं घरों में रहने की भी अपील किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को भी स्वागत सह सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पुर्व पुलिस उपाध्यक्ष विजय यादव, मन्दिर के संरक्षक पुर्व वार्ड पार्षद 58 विनोद गुप्ता, रघुनाथ गोप, अध्यक्ष काशीनाथ सारार्फ, उपाध्यक्ष चुन्नू चन्द्रवंशी, सचिव विजय कुमार, सह सचिव राजेश कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार, पूजा प्रभारी अमित पांडेय, सदस्य संजय गुप्ता, छोटू गिरी, मोहन प्रसाद, अभय सिंह, श्याम मेहता, सुजीत कुमार, अनिल प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।



