Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


‘दूर-देश‘ से घर लौट रहे लोगों के लिए भाजपा का खुला राहत शिविर

(न्यूज़ सिटी ) पटनासिटी भारतीय जनता को ओर से लॉक डाउन् में दूसरे शहरों में फंसे और अपने-अपने घर को जा रहे लोगों के लिए आज से पटना बाई पास र...


(न्यूज़ सिटी ) पटनासिटी भारतीय जनता को ओर से लॉक डाउन् में दूसरे शहरों में फंसे और अपने-अपने घर को जा रहे लोगों के लिए आज से पटना बाई पास रोड पर राहत शिविर का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन आज गांव-,घर को जा रहे लोगों को रोक कर न केवल उनकी क्षुधा शांत कराई बल्कि उनकी यात्रा के दौरान अन्य आवश्यक सामग्री देकर भाजपा की राहत टीम ने अनूठा उदाहरण पेश किया।






https://www.youtube.com/watch?v=XcuLS59ir2Y&t=14s





पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र में लॉक डाउन्- वन से ही गरीबों और असहायों के बीच राहत कार्य चल रहा है। कोई गरीब भूखा न सोये के पथ निर्माण मंत्री और क्षेत्रीय विधायक श्री नंद किशोर यादव के संकल्प को साकार करने के लिए उनके पुत्र और महिंद्रा कंपनी की अग्रणी एजेंसी किरण ऑटोमोबाइल्स के निदेशकद्वय नितिन कुमार और आदित्यराज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता दिन रात जुटे हैं। उसी कड़ी में आज से बाईपास रोड पर ऑटोमोबाइल्स शो रूम के आगे शुरू हुए राहत शिविर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने परदेस से लौट रहे लोगों की सेवा की। उन्हें पका-पकाया भोजन का पैकेट दिया तो आगे के सफर के लिए चूड़ा-गुड़ की पोटली भी दी। साथ के बच्चों के लिए बिस्कुट और पानी का बोतल भी दिया। नंगे पॉव चल रहे पथिकों को चप्पल भी मुहैय्या कराया गया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के मंत्री और पूर्व उप महापौर रूप नारायण मेहता अपनी टीम के साथ सेवा कार्य में तल्लीन रहे।










बाद में श्री नितिन कुमार ने कहा कि कोरोना जैसे वैश्विक संकट को लेकर लॉक डाउन् में पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र में कोई गरीब भूखा न सोये इसके लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता कृतसंकल्पित है


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now