Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा भंडारे का हुआ आयोजन व कोरोना योद्धा को किया सम्मानित

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। " मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है " के मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा चलाया जा रहा भोजन वितरण का...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। " मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है " के मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा चलाया जा रहा भोजन वितरण का कार्यक्रम आज 51 वां दिन भंडारे का आयोजन कर 2000 लोगों को भोजन कराया गया। साथ ही कोरोना योद्धाओं को सम्मानित भी किया गया। समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि समिति द्वारा आज कोरोना योद्धाओं पटना नगर निगम की सेवा में लगे कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन तथा पत्रकार बंधुओं को माला दुपट्टा ओढ़ा कर एवं मास्क वितरण कर सम्मानित किया।






https://youtu.be/hy2Y_D3T-vc




साथ ही श्री देवड़ा ने कहा कि लॉक डाउन के तीसरे चरण के आखिरी दिन 2000 लोगों के बीच भंडारे के माध्यम से प्रसाद ग्रहण करा कर कार्यक्रम को समापन की गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी शिव प्रसाद मोदी, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, ललित अग्रवाल, शिवकुमार झुनझुनवाला, राजेश झुनझुनवाला, पूर्व वार्ड पार्षद मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।









आज के कार्यक्रम में कार्यक्रम को सफल बनाने वाले विभिन्न लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संयोजक अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, राजकुमार गोयनका, संजय झुनझुनवाला, राजेश देवड़ा, कृष्ण मुरारी झुनझुनवाला, सुभाष पोद्दार, सुधीर जायसवाल, प्रदीप केडिया, अजय अग्रवाल, अनुप पोद्दार, राजु सुलतानियाँ, सज्जन दुगगड़, बिमल बरमेचा, अमर शर्मा, बिट्टू खेतान आदि सक्रिय थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now