सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में फिर से भोपाल गैस कांड के घाव को फिर से ताज़ा कर दिया हौ। जहां आर.आर. वेंकटपुरम गा...
सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में फिर से भोपाल गैस कांड के घाव को फिर से ताज़ा कर दिया हौ। जहां आर.आर. वेंकटपुरम गांव में दक्षिण कोरिया की कंपनी एलजी के पॉलिमर प्लांट में रासायनिक गैस लीक हुई है। वही इस घटना क्रम में जहरीली गैस के प्रभाव में आने से 8 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। वही एक शख्स की मौत जहरीली गैस से बचने के लिए भाग रहे थे, इसी दौरान वह कुंए में गिरकर मौत हो गई। हालांकि इस घटना से गांव और आसपास के इलाकों के हजारों लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की है। जिसके बाद लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। इसके साथ ही गांवों का खाली कराया जा रहा है। पुलिस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

हादसे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने आंध्रप्रदेश के सीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हालात को लेकर बातचीत करने वाले हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान 2 हजार से लोग अंदर और 2 हजार लोग बाहर थे. घटना के बाद प्लांट के आसपास के तीन किमी एरिया के इलाके में पड़ने वाले कई गांवों को खाली करा दिया गया है।
वही आंध्र प्रदेश के डीजीपी डीजी सवांग के अनुसार, अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। एक शख्स की मौत कुंए में गिरने से हुई है। यह घटना 3.30 बजे की है। यह प्लांट लॉकडाउन के चलते बंद चल रहा था।स्थिति का जायजा लेने राज्य के मुख्यमंत्री वायएस जगनमोहन रेड्डी विशाखापट्टनम लिए रवाना हुए और पहुंचते ही अस्पताल जाएंगे जहां गैस पीड़ितों को रखा गया है।

जहरीली गैस का असर ऐसा था कि कई लोग बेहोश होकर गिरने लगे। इस बीच समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि विशाखापत्तनम के आर.आर. वेंकटपुरम गांव में एल.जी पॉलिमर उद्योग में रासायनिक गैस लीकेज होने से एक बच्चे सहित 5 लोगों की मौत हुई है। राहत कार्य पहुंचाया जा रहा हैं।



