Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


देश के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में 30 मई तक ऑनलाइन पाठ्यक्रम होंगे शुरू

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ निखिल आनंद ने कहा कि कोरोना के संकट में पीएम मोदी का साहसिक नेतृत्व अत्यंत ही प्रभावकारी हैं, जि...


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ निखिल आनंद ने कहा कि कोरोना के संकट में पीएम मोदी का साहसिक नेतृत्व अत्यंत ही प्रभावकारी हैं, जिसकी दुनिया प्रशंसा कर रही हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के रोडमैप को ऐतिहासिक बताते हुए निखिल आनंद ने कहा कि भारत मे प्रौधौगिकी आधारित शिक्षण और वृहत्तर शैक्षणिक सुधार प्रक्रिया को रोडमैप ने शामिल करना प्रशंसनीय हैं। कोरोना के चुनौती के बाद शिक्षा सुधारों अहमियत को महसूस कर जल्द ही इसे कार्यरूप में लाने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री एवं मानव संसाधन मंत्री को आभार प्रकट किया। शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों को 30 मई 2020 तक स्वचालित रूप से ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। जो कोरोना संकट के लिए ऐतिहासिक निर्णय होगा।









डॉ निखिल आनंद ने कहा कि केंद्र सरकार ने शिक्षा सुधारों की घोषणा की है, जो कोविड-19 के बाद कि दुनिया के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था का निर्णय करेगा। इनमें से एक सुधार डिजिटल व ऑनलाइन शिक्षा के लिए मल्टी मोड एक्ससेस के लिए पीएम eVIDYA-A प्रोग्राम का तत्काल लांच है। इस कार्यक्रम में सभी ग्रेड (एक राष्ट्र, एक डिजिटल प्लेटफार्म), 01 से 12 तक प्रति वर्ग टीवी चैनल, रेडियो, सामुदायिक रेडियो और पॉडकास्ट के वयापक उपयोग के लिए ई-सामग्री और क्यू आर कोडित पाठ्य पुस्तकें शामिल है। इसमें दृष्टिहीन और श्रवण बाधित लोगो के लिए विशेष ई-सामग्री भी हैं। आर्थिक रोडमैप में देशभर के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की जरूरत का ख्याल रखते हुए शैक्षणिक सुधार को महत्व देने के लिए केन्द्र सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हैं। 


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now