Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी के क्वॉरेंटाइन सेंटर में खाना नही मिलने पर श्रमिकों ने किया हंगामा

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके लिए बिहार सरकार अन्य राज्यों से आए श्रमिकों को र...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके लिए बिहार सरकार अन्य राज्यों से आए श्रमिकों को रहने के लिए क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया है। जिसमें श्रमिकों को रहने और खाने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण श्रमिकों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में भोजन नहीं मिल रहा है और ना ही साबुन दिया जा रहा है।









ताजा मामला पटना के फतुहां स्थित राम स्वार्थ सिंह हाई स्कूल, बालवा का है, जहां पर जिला प्रशासन द्वारा क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है और गुजरात से आए श्रमिकों को रहने की व्यवस्था की गई है। फिलहाल वहां पर 40 की संख्या में श्रमिक है, लेकिन श्रमिकों को भोजन नहीं मिलने के कारण श्रमिकों का गुस्सा फुट पड़ा और हंगामा करने लगे। श्रमिकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे और खाने की मांग की। हालांकि श्रमिक सभी स्थानीय गांव के ही रहने वाले हैं। वही श्रमिकों का कहना था कि घर से भी खाना बनाकर परिवार के लोग लाते हैं, लेकिन अधिकारी खाना अंदर नहीं देते हैं।









मौके पर जाप के स्थानीय नेता बबलू यादव ने क्वॉरेंटाइन सेंटर में जाकर अधिकारियों से बात की तो उन्हें खाना देने की बात कर रहे हैं। क्वॉरेंटाइन सेंटर में बाहर से खाना बनाकर श्रमिकों को दिया जाता है, लेकिन अभी तक खाना नहीं मिला था जिसके कारण श्रमिक नाराज थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now