Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


NMCH में आज कोरोना से 17 मरीजों ने जीती ज़िंदगी, अस्पताल से मिली छुट्टी

पटना (न्यूज सिटी)। दुनिया भर में कोरोना वायरस ने दहशत मचा रखा है। वहीं बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी सुखद खबर आ रही है, जहां पटना सिटी के...


पटना (न्यूज सिटी)। दुनिया भर में कोरोना वायरस ने दहशत मचा रखा है। वहीं बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी सुखद खबर आ रही है, जहां पटना सिटी के अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आज कोरोना पॉजिटिव 17 मरीजों को एक साथ छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ हुए मरीजों में जहां 6 मरीज मुंगेर जिले के निवासी है, वही नालंदा जिले के 5, बक्सर जिले के 4, सिवान जिले के 1, और पटना का 1 मरीज शामिल है।









आरएमआरआई में कोरोना की तीसरी सैंपल जांच में सभी 17 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आते ही उन्हें 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एंबुलेंस इन सभी 17 मरीजों को उनके घर भेज दिया गया। कोरोना से जिंदगी की जंग जीत लेने से खासे उत्साहित स्वस्थ हुए मरीजों ने इसे लेकर जहां एनएमसीएच के डॉक्टरों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया है, वहीं आम लोगों से भी इस बीमारी का डटकर मुकाबला किए जाने की अपील की है।






https://youtu.be/p9LjZI0POQo




स्वस्थ हुए मरीजों ने इस बीमारी को लेकर लोगों से विशेष एहतियात बरतने की भी अपील की है। स्वस्थ हुए सभी मरीजों ने एक स्वर में लोगों से डॉक्टरों की हर सलाह मानने की अपील करते हुए इस बीमारी का पूरी हिम्मत के साथ मुकाबला किए जाने की भी बात दोहराई है।









वहीं एक साथ 17 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने प्रसन्नता जताते हुए आम लोगों से इस बीमारी को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अस्पताल के नोडल पदाधिकारी अजय कुमार सिन्हा ने इसे अस्पताल के लिए एक बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कहा कि अबतक अस्पताल से 51 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे चुके है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now