नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर-बिक्रम मुख्य मार्ग एनएच 139 पर पुलिस ने बड़ी कोपा गाँव के पास सड़क किनारे से पुलिस ने मंगलवार की सुब...
नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर-बिक्रम मुख्य मार्ग एनएच 139 पर पुलिस ने बड़ी कोपा गाँव के पास सड़क किनारे से पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद किया। जिसका पंचनामा करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी है। उन्होंने ने बताया कि घटना स्थल को देखने से लगता है कि मृतक की मौत सड़क दुर्घटना में ही हुआ है। उसके सिर और मुंह पर चोट के निशान है। और घटना स्थल पर प्याज का बोरा गिरा हुआ था। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नही हो पायी थी।



