पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर भारतवर्ष में देशव्यापी लॉक डाउन लागू है। वही इस लॉक डाउन में फंसे गरीबों, असहायों लोगो...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर भारतवर्ष में देशव्यापी लॉक डाउन लागू है। वही इस लॉक डाउन में फंसे गरीबों, असहायों लोगो की मदद के लिए जिला प्रशासन से कई जगहों पर अवसान केंद्र और फ़ूड पैकेट वितरण केन्द्र खोला गया है। इस विपदा के समय मे विभिन्न राजनीतिक दल और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी गरीबों की सेवा में चढ़ बढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे है। वही पटना सिटी के अगमकुआं के कुम्हार के भाजपा विधायक अरुण सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैकड़ो गरीबों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।

इस मौके पर भाजपा विधायक ने गरीबों के हर संभव मदद पहुचाने का भरोसा दिया है। साथ ही स्वंयसेवी संगठनों द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो की सराहना भी किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष अंजनी सिन्हा, मंडल प्रभारी शंकर चौधरी, शेखर सिंह उर्फ गुड्डू, अरुण कुमार सिन्हा, सूरज मेहता, विकास कुमार, वार्ड पार्षद सतीश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, मनोज चौहान, सुरेश मेहता आदि मौजूद थे।



