Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नौबतपुर में दो पक्षों में हुई मारपीट में छह राउंड की फायरिंग, एक जख्मी

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज़ सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शहर रामपुर गांव में दो पक्षों के बीच छेड़खानी के लेकर उत्पन्न हुए विवाद में मारपीट ...


नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज़ सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शहर रामपुर गांव में दो पक्षों के बीच छेड़खानी के लेकर उत्पन्न हुए विवाद में मारपीट और गोलीबारी की घटना प्रकाश में आयी है। घटना में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति के जख्मी होने की खबर है। इस दौरान दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन गोलीबारी की है। हालांकि गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है। वही मामले में एक पक्ष द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराया गया है।






https://youtu.be/zv9lbVz9EyI




जख्मी केशव वर्मा का कहना है कि उनके पुत्र का क्रिकेट खेलने के दौरान गांव के लड़कों से विवाद हो गया। लेकिन गांव के लड़के नही माने और मेरे घर आकर मारपीट करना शुरू कर दिया। जब वे बीच बचाव करने गए तो उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया गया। जिसका इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस बाबत जख्मी केशव वर्मा द्वारा गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया है। वही खबर भेजे जाने तक दूसरे पक्ष द्वारा लिखित शिकायत दर्ज नही कराया जा सका था। घटना बाद से गांव में तनाव की स्थिति कायम है। मामलेके थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कठोरता से करवाई की जाएगी।






ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now