नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज़ सिटी)। देश में कोरोना वायरस के भयानक परिणाम को देखते हुए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण जरूरतमंद परिवार जो खाने क...
नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज़ सिटी)। देश में कोरोना वायरस के भयानक परिणाम को देखते हुए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण जरूरतमंद परिवार जो खाने के लिए मोहताज हो रहे हैं, उन लोगों के लिए नौबतपुर पुलिस की ओर से नौबतपुर मुसहरी, परसा मुसहरी, नगवा मुसहरी, संकेत कई गांवों में रविवार को गरीबो के बीच चावल, आटा, आलू एवं हरा सब्जी का वितरण किया। इन क्षेत्रों में बसे लोग जो प्लास्टिक लगाकर और झोपड़ीनुमा घर मे अपना गुजर बसर करते हैं।

फेरी फकीरी करके अपना जीवनयापन करते हैं। लेकिन, लॉक डाउन के बाद इन लोगों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई हैं। जिनके बीच प्रशासन द्वारा खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। लॉक डाउन के बाद इन लोगों के पास खाने को कुछ नहीं था। राशन वितरण के बाद इन लोगों ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने कहा कि इन मानव की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। मौके पर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक, एसआई विमलेश पासवान, ओपी राम, पत्रकार संतोष चंचल, सतीश कुमार, छोटू कुमार, संजीत ठाकुर आदि शामिल थे।



