पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा आज 24 वें दिन भी पटना सिटी के लोदी कटरा, पटना साहिब स्टेशन, नई सड़क, राजेंद्र नगर, गांधी ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा आज 24 वें दिन भी पटना सिटी के लोदी कटरा, पटना साहिब स्टेशन, नई सड़क, राजेंद्र नगर, गांधी मैदान, पटना जंक्शन और एनएच-30 पर 570 पैकेट भोजन का वितरण किया। समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण मिश्रा एवं युवा समाजसेवी रितेश कमलिया के द्वारा किया गया हैं।
इस अवसर पर संयोजक अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, बिट्टू खेतान, अनूप पोदार, संजय झुनझुनवाला, राजेश देवड़ा, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, पप्पू जालान, प्रदीप केडिया, अशोक कसेरा आदि सक्रिय थे।



