पटना/भागलपुर (न्यूज़ सिटी)। पटना एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ की टीम ने नवगछिया और मधेपुरा बॉर्डर के पास से कुख्यात पुरुषोत्तम उर्फ ...
पटना/भागलपुर (न्यूज़ सिटी)। पटना एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ की टीम ने नवगछिया और मधेपुरा बॉर्डर के पास से कुख्यात पुरुषोत्तम उर्फ छोटू यादव को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार हुए छोटू यादव के पास से पुलिस ने एक करवा इन सहित 50 से अधिक कारतूस बरामद किए हैं। आपको बता दें कि गिरफ्तार छोटू यादव पर नवगछिया थाना में आधा दर्जन हत्या के मामले में नामजद है और पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी।
बिहार एसटीएफ के एडीजी सुशील एम खोपड़े ने कहा कि स्थानीय पुलिस की मदद से कुख्यात छोटू यादव उर्फ पुरुषोत्तम की गिरफ्तारी हुई है। उसके पास से लगभग 5 दर्जन कारतूस और एक कार्बाइन भी बरामद हुआ है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार हुए छोटू यादव पर राजद नेता विनोद यादव, वकील प्रमोद राय, जिला परिषद सदस्य गौरव राय के भाई सोनू राय हत्याकांड सहित आधा दर्जन से अधिक हत्या का मामला का आरोपी है। वहीं छोटू की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।



