Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी : बेटा की निर्मम हत्या होने से पूरा परिवार खौफ में है, घर बेचने के लिए चिपकाया नोटिस

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मृतक सन्नी गुप्ता को इंसाफ नही मिल रहा है, जिससे उनके परिजनों में डर का माहौल बना हुआ हैं। वही पुलिस प्रशासन से सुरक...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मृतक सन्नी गुप्ता को इंसाफ नही मिल रहा है, जिससे उनके परिजनों में डर का माहौल बना हुआ हैं। वही पुलिस प्रशासन से सुरक्षा नही मिलने से लोग डर-डर के जी रहे हैं, जिस कारण से पीड़ित परिजन अपने मकान को बेचने को मजबूर है और इसके लिए मृतक के परिजनों ने घर के बाहर एक नोटिस चस्पा रखा है, जिसमे घर बिक्री की है बाते लिख रखा है।






https://youtu.be/eAi3e4JKb5U




मामला खाजेकलां थाना क्षेत्र के नून चौराहा स्थित शीशे के शिपर की है। जहां बीते 21 अप्रैल को गोपाल बैंड के संचालक गोपाल गुप्ता के 25 वर्षीय पुत्र सन्नी गुप्ता को स्थानीय बदमाशों ने खुलेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी। वही बेटे की हत्या होने के बाद परिजन खौफ में जी रहे हैं। डर से परिजन अपने घर बेचने के लिए नोटिस बोर्ड भी घर के बाहर चस्पा दिया है। मृतक के भाई दीपक गुप्ता और मां का कहना है कि हमारे उसके पुत्र की निर्मम हत्या कर दी गई, ऐसे में अब घर को बेचकर यहाँ से जाने के सिवाय दूसरा कोई रास्ता नही बचा हैं। वही इस मामले में खाजेकलां पुलिस द्वारा छह लोगों के खिलाफ नामजद कर अभियुक्त बनाया गया था, जिसमे से पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी मो•चाँद अभी तक पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। वही पुरे मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस से पूछे जाने पर वरीय अधिकारी का हवाला देकर सीधे तौर पर बोलने से इंकार कर दिया।





मृतक सन्नी गुप्ता का शोकाकुल परिवार




घटना के संबंध में बताया जाता है कि 21 अप्रैल की देर शाम असामाजिक तत्वों ने लॉक डाउन का उल्लंघन कर एक जगह पर इकठ्ठा हुए थे। जिसके बाद ड्यूटी कर रहे एनसीसी कैडेट ने उन्हें लॉक डाउन का पालन करते हुए सभी को घर मे जाने की बात कहा। जिसके बाद वहाँ पर इकट्ठा हुए लोगों में एनसीसी कैडेट से भिड़ गए और मारपीट को उतारू हो गए थे। जिसके बाद इसका फायदा उठाते हुए मो• चाँद नामक बदमाश ने फायरिंग कर दिया। जिसके बाद गोली मौके पर अपने घर के छत पर खड़े सन्नी गुप्ता को गोली लग गई और जिससे वह मौके पर घायल हो गया था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उसकी मौत इलाज के क्रम में हो गयी थी।






https://youtu.be/KVo7N3gROo8





ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now