पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा आज 27 वें दिन भी पटना सिटी के ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा आज 27 वें दिन भी पटना सिटी के विभिन्न क्षेत्रों लोदी कटरा, पटना साहिब स्टेशन, मोर्चा रोड, कंगन घाट, नवाब बहादुर रोड, राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, स्टेशन रोड, गांधी मैदान जैसे अनेक इलाकों में 490 पैकेट भोजन का वितरण किया। समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था पटना के वरिष्ठ समाजसेवी गणेश खेतरीवाल के द्वारा दी गई थी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, बीटु खेतान, राजु सुलतानियाँ, राजेश देवड़ा, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, सुभाष पोद्दार, कृष्ण मुरारी झुनझुनवाला, पप्पू जालान, अनूप पोदार, अशोक कसेरा सक्रिय थे।



