Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


फंसे मज़दूरों के लिए नगर निगम प्रशासन ने गायघाट स्थित रैन बसेरा में बनाया आश्रय स्थल

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। लॉक डाउन के दौरान राजधानी पटना में प्रदेश के अन्य जिलों के फंसे मजदूरों को रहने और खाने की व्यवस्था को लेकर नगर निगम...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। लॉक डाउन के दौरान राजधानी पटना में प्रदेश के अन्य जिलों के फंसे मजदूरों को रहने और खाने की व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा पटना सिटी के गायघाट स्थित रैन बसेरा में आश्रय स्थल बनाया गया है, जहां सैकड़ों मजदूरों के ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई है। मेडिकल टीम द्वारा इन मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है। पटना नगर निगम के आयुक्त नीलांशु शर्मा ने आज पटना सिटी का दौरा कर गायघाट पहुंचकर आश्रय स्थल का निरीक्षण किया।









इस मौके पर निगमायुक्त ने आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए नगर निगम के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। इस अवसर पर निगम आयुक्त का कहना था कि राजधानी पटना के तमाम रैन बसेरों में लॉक डाउन में फंसे मजदूरों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था की गई है, उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर नगर निगम के अन्य भवनों और सामुदायिक भवनों में भी आश्रय स्थल बनाए जाने की बात दोहराई।






https://youtu.be/yjFkdLhBqDY

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now