Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नीतीश सरकार का सहायता पैकेज, अब कार्ड धारियों को एक माह का राशन मिलेगी मुफ्त

पटना (न्यूज़ सिटी)। आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेे कोरोना वायरस से उत्पन्न संक्रमण की गंभीर स्थिति की समीक्षा क...


पटना (न्यूज़ सिटी)। आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेे कोरोना वायरस से उत्पन्न संक्रमण की गंभीर स्थिति की समीक्षा किया। समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा तथा मुख्य सचिव दीपक कुमार सहित कई बड़ी अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में लॉग डॉन के परिप्रेक्ष्य में लोगों को सहायता पैकेज देने के संबंध में निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सहायता पैकेज में सभी राशन कार्ड धारी परिवारों को 1 माह का राशन मुक्त में दिया जाएगा। सभी प्रकार के पेंशन धारियों जैसे मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन को अगले 3 माह की पेंशन अग्रिम तौर पर तत्काल दी जाएगी। यह राशि उनके खाते में सीधे अंतरित की जाएगी। लॉक डाउन क्षेत्र के सभी नगर निकाय क्षेत्रों एवं प्रखंड मुख्यालय की पंचायत में अवस्थित सभी राशन कार्ड धारी परिवारों को ₹1000 प्रति परिवार दिया जाएगा। यह राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में अंतरित की जाएगी। वर्ग एक से बारहवीं तक के सभी छात्र छात्राओं को देय छात्रवृत्ति 31 मार्च 2020 तक उनके खाते में दे दी जाएगी। इतना ही नहीं सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को भी एक माह के मूल वेतन के समतुल्य प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं बैठक में मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर आम लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे लॉक डॉउन के संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी की गई सलाह का अनुपालन करें ताकि इस महामारी से निपटने में सफलता मिले सके।






https://youtu.be/AnI82n3fkGY

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now