पटना (न्यूज सिटी)। होली के अवसर पर एक तरफ पूरी तरह पुलिस प्रशासन मुस्तैद है तो वही पुलिस को खुली चेतावनी देते हुए अपराधियों ने खुलेआम पॉश इल...
पटना (न्यूज सिटी)। होली के अवसर पर एक तरफ पूरी तरह पुलिस प्रशासन मुस्तैद है तो वही पुलिस को खुली चेतावनी देते हुए अपराधियों ने खुलेआम पॉश इलाके में गोलीबारी जैसी घटना को अंजाम दिया है।
घटना पटना के बोरिंग रोड इलाके के विवेकानंद मार्ग की है, जहां पर अपराधियों ने सकल देव नामक एक व्यक्ति को दिनदहाड़े तीन राउंड गोली मारा। जिससे सकल देव मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। वही घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगो ने घायल व्यक्ति की आनन फानन में इलाज हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया। जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है। वही घायल व्यक्ति की पहचान दानापुर निवासी व होटल कारोबारी के रूप में हुई है।



