Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


चार दिनों से लापता युवक का शव सोन नहर से मिला, परिजनों में मचा कोहराम

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर प्रखंड के दरियापुर गांव निवासी सियाराम रविदास के पुत्र पंकज दास की मौत सोन नहर में डूबने से हो गयी...


नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर प्रखंड के दरियापुर गांव निवासी सियाराम रविदास के पुत्र पंकज दास की मौत सोन नहर में डूबने से हो गयी। जानकारी के अनुसार पंकज बीते 08 मार्च से अपने घर से लापता था। जिसके बाद परिजनों ने इस संबंध में स्थानीय थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन करना शुरू किया। इस बाबत बुधवार की सुबह युवक का शव पुलिस ने नारायणपुर गांव के पास सोन नहर से बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि शव को खोजने के लिए सोन नहर में एक टीम लगाया, जिसके बाद युवक का शव मिला पाया है। वही कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मृतक के परिजन को तीन हजार की राशि की मदद प्रदान की गयी है।






https://youtu.be/6q6p0FXBks4

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now