पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। रंगों का त्योहार होली को लेकर होली मिलन समारोह का दौर जारी है। पटना सिटी के चौक स्थित एक सामुदायिक भवन में इनरव्हील...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। रंगों का त्योहार होली को लेकर होली मिलन समारोह का दौर जारी है। पटना सिटी के चौक स्थित एक सामुदायिक भवन में इनरव्हील क्लब ऑफ पटना सिटी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा गले मिल होली की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर महिलाओं ने होली के गीतों पर जमकर ठुमके भी लगाए। होली मिलन समारोह को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर पटना नगर निगम के उपमहापौर मीरा यादव भी मौजूद थी।




