Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने कोरोना से बचाव के लिए चलाया जागरूकता अभियान

पटना सिटी (न्यूज सीटी)। कोरोना से बचाव और जागरूकता को लेकर आज प्राइवेट स्कूल और चिल्ड्रन वेलफ़ेयर एसोसिएशन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम चला...


पटना सिटी (न्यूज सीटी)। कोरोना से बचाव और जागरूकता को लेकर आज प्राइवेट स्कूल और चिल्ड्रन वेलफ़ेयर एसोसिएशन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम चलाई गई। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना महानगर के अध्यक्ष पंकज किशोर सिंह, सचिव विनोद किसलय एवं कुछ






https://www.youtube.com/watch?v=UsEggErK3Y8




विद्यालयों के प्राचार्य ने संयुक्त रूप से गाय घाट स्थित सब्जी मंडी में लोगों के बीच साबुन एवं मास्क आदि का वितरण किया। साथ ही लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि बा समय-समय पर हाथों को साबुन से धोते रहें और कोरोना जैसी महामारी से बचाव करते रहें। वहीं दूसरी ओर मार्केट में मौजूद गोलगप्पे वाले को साबुन एवं सैनिटाइजर प्रयोग करने को कहा।









इस मौके पर पटना महानगर अध्यक्ष पंकज किशोर सिंह ने बताया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामल अहमद के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में लगभग 5 लाख पीस साबुन का वितरण होना तय है और यह कार्य पूरे महीने चलेगा। साथ ही लोगो से अपील करते हुए कहा कि खुद स्वस्थ रहें और दूसरे को स्वस्थ रखें। कार्यक्रम में राजेश कुमार, महेश ठाकुर, राजकुमार, ऋषि, संजीव एवं मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now