Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति ने कोरोना से बचाव के लिया चलाया जागरूकता अभियान

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति मेन गेट पर पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति के तत्वाधान में कोरोना वायरस से बचाव...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति मेन गेट पर पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति के तत्वाधान में कोरोना वायरस से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए मौके पर उपस्थित विख्यात ऑर्थोपेडिक डॉ अजय कुमार ने वहाँ पर मौजूद लोगों को कोरोना वायरस तथा उससे बचाव करने की जानकारी दी। साथ ही लोगो को जागरूक करते हुए डॉ अजय कुमार ने कहा कि भीड़-भाड़ वाले जगहों पर ना जाए तथा संभव हो तो हर घंटे पर गर्म पानी पियें और तरल पदार्थ पिए।






https://youtu.be/RAfOFHVIy78




वही मौके पर डॉक्टरों की टीम में शामिल रहे एनएमसीएच के एसोसिएट प्रोफेसर तथा गैस्ट्रो एवं जनरल फिजिशियन सचिंद्र कुमार आस्तिक ने कहा कि अभी भी अस्पताल में कोरोना वायरस से ग्रसित दो संदिग्ध मरीज भर्ती है और दोनो मरीजो में निगेटिव पाया गया है। वैसे इस वायरस से लोगो को घबराने की जरूरत नही है, सिर्फ सतर्क रहें। वही मौके पर डॉ आस्तिक ने लोगो से कोरोना वायरस से बचाव हेतु सलाह देते हुए कहा कि बाहर से आने पर साबुन से हाथ जरूर से धोए। तभी आंख, नाक और चेहरे को छुए। हालांकि मौजुद लोगों ने कोरोना से बचाओ के तरीके को ध्यानपूर्वक सुन पालन करने की बात कहा।









हालांकि जागरूकता अभियान में बहादुरपुर थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर और जिला शिक्षा पदाधिकारी समर प्रताप सिंह ने समिति को पूरा सहयोग किया। समाजवादी सैफुद्दीन अहमद उर्फ सैफू जी ने लोगो को कोरोना से बचने की सलाह दी। मौके पर समिति के अध्यक्ष बबलू कुमार ने डॉक्टरों की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज के युग मे डॉक्टर ही भगवान है।बाजार समिति फल व्यवसाई संघ के सचिव भुट्टो खान में उपस्थित सभी आगंतुकों की प्रशंसा करते हुए बचाओ के तरीके को पालन करने की बात कहा।






https://youtu.be/3AIbVotX-Uc




कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, समाजसेवी अनिल कुमार यादव, कोइरी हितकारिणी पंचित हाट समिति के सचिव प्रदीप कुमार मेहता, समाजवादी अजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू जी, बाजार समिति केला मंडी व्यवसाई संघ के उपाध्यक्ष वरुण कुमार, राजेश रमण, अदित्य ठाकुर, निर्भय कुमार, राजन कुमार मेहता, तौकीर कुरैशी, मोहम्मद जावेद, प्रवीण कुमार गुड्ड, सिद्धार्थ मेहता, सुधीर कुमार, राजकुमार प्रसाद, अरुण कुमार आदि ने मास्क, सेनीटाईज़र तथा लाइफबॉय साबुन का वितरण किया।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now