Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मरीज के परिजनों ने पीजी डॉक्टरों से किया दुर्व्यवहार, आक्रोशित डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज के परिजनों ने पीजी डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार किया। जिसके बाद आक...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज के परिजनों ने पीजी डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार किया। जिसके बाद आक्रोशित पीजी डॉक्टरों ने 5 घंटे तक कार्य बहिष्कार कर अपना आक्रोश प्रकट किया। हालांकि पीजी डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवा से खुद को अलग किया, जिस कारण से अस्पताल के इमरजेंसी में स्वास्थ्य सेवा बुरी तरह प्रभावित हो गई। जिससे अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों को अच्छी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही पीजी डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार की सूचना मिलते ही नालंदा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजय कुमार गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर अस्पताल अधीक्षक और पीजी डॉक्टरो के प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।






https://youtu.be/3AIbVotX-Uc




इस दौरान पीजी डॉक्टरों ने विभिन्न समस्याओं से अस्पताल प्रशासन को अवगत कराया। पीजी डॉक्टरों ने पीजी हॉस्टल में हुए चोरी और अस्पताल में संसाधनों की घोर कमी पर भी अपना आक्रोश प्रकट करते हुए सुरक्षा की लचर व्यवस्था पर भी सवालिया निशान उठाया। मौके पर मौजूद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने पीजी डॉक्टरों की मांगों को गंभीरतापूर्वक विचार करने की बात दोहराते हुए उनके काम पर वापस लौटने की भी बात दोहराई। प्राचार्य ने पीजी डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की भी बात कही। हालांकि पूरे मामले पर पूछे जाने पर पीजी डॉक्टरों ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया।






ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now