Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में सभी करें सहयोग : संजय जायसवाल

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के सभी लोगों से जनता कर्फ्यू में सहयोग देने की अपील करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा “ कोरोना अ...


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के सभी लोगों से जनता कर्फ्यू में सहयोग देने की अपील करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा “ कोरोना अब महामारी नहीं, बल्कि 159 देशों तक फ़ैल कर एक सार्वदेशिक रोग बन चुका है। यह बिलकुल सत्य है कि समय रहते, भारत सरकार द्वारा युद्धस्तर पर किये गये प्रयासों और उठाये गये क़दमों से हमारे देश में हालात काबू में हैं, लेकिन कुछ अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि शुरुआती कुछ दिनों के बाद इस बीमारी का प्रसार काफी तेज़ी से हुआ है और कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से फैली है। इससे जाहिर है कि यह समय निश्चिंत होने का नहीं बल्कि और अधिक सतर्क होने का है। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हीं कारणों से देश के 130 करोड़ लोगों से संकल्प और संयम रखने के साथ-साथ अपना हरसंभव सहयोग देने का अनुरोध किया था। कोरोना से लड़ने में आम जनता से एकजुटता दिखाने का आह्वान करते हुए उन्होंने 22 मार्च को लोगों से सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने का आग्रह भी किया है। सभी बिहारवासियों से मेरी यह अपील है कि इस जनता कर्फ्यू को सफल बना कर पूरे विश्व को यह संदेश दें कि आपदा की इस घड़ी में हिंदुस्तान के 130 करोड़ लोग एक साथ खड़े हैं।





डॉ जायसवाल ने कहा “ कोरोना के प्रकोप के बीच अभी भी डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ़, टैक्सी और एंबुलेंस के ड्राईवर जैसे कई लोग अपनी जान जोखिम में डाल, खतरे से जूझते हुए इस वायरस के खिलाफ लड़ाई में जुटे हुए हैं। पूरा राष्ट्र इनका कृतज्ञ है। आप सभी से मेरी यह भी अपील है कि ठीक शाम पांच बजे, खिड़कियों और दरवाजों पर जाकर पांच मिनट तक ताली, घंटी आदि बजाकर इन योद्धाओं का आभार अवश्य व्यक्त करें।”





उन्होंने कहा “ यह जनता कर्फ्यू वास्तव में इस आपदा के खिलाफ हमारी तैयारियों की परख है। कोरोना का प्रसार जिस तरह से हुआ है, उससे लोगों में एक चिंता का भाव घर कर गया है। मेरी सभी से अपील है यह समय घबराने का नहीं है, बल्कि आगे बढ़कर इसका सामना करने का है। इस बीमारी से निपटने के लिए प्रधानमन्त्री मोदी जी ने भी ‘तैयार रहें लेकिन घबराएं नहीं’ का मंत्र दिया है। अगर आप सतर्क हैं, रोग से बचने के उपायों पर पूरी संजीदगी से अमल कर रहे हैं तो आपके इस बीमारी से बचे रहने की उम्मीद सर्वाधिक है। हालांकि इससे बचने के उपाए सारे फोन अख़बार, टीवी आदि समस्त माध्यमों से हम तक पहुँच रही है, लेकिन इनमें से सबसे अधिक महत्वपूर्ण दो बातें हैं, पहली कि घर से बाहर दूसरों से एक मीटर की दुरी बरतने की कोशिश करें। दुसरी हाथों को साबुन या सेनिटाइजर से अच्छी तरह धोए बिना कभी अपना चेहरा या नाक-मुंह न छुए। स्थिति भले ही दुरूह लग रही है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि जीत हमारी ही होगी।”


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now